Sunday, 6 September 2020

रविवार को ट्रूनोट मशीन की जांच रिपोर्ट में कुल 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव

 रविवार को ट्रूनोट मशीन की जांच रिपोर्ट में कुल 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव

खण्डवा 6 सितम्बर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि रविवार को जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन से कुल 3 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, वे पदम नगर , इंदौर रोड खण्डवा एवं दुबे कॉलोनी के निवासी है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कुल 234 लोगों के सेम्पल्स लिए गए। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 20313 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 1029 की पॉजिटिव तथा 18584 की निगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है। अब तक कोरोना के कुल 881 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके है। 

No comments:

Post a Comment