AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 21 May 2020

सोशल डिस्टेंसिंग विषय पर केन्द्रित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी

सोशल डिस्टेंसिंग विषय पर केन्द्रित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी

खण्डवा 21 मई, 2020 - नगर पालिक निगम खंडवा, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज व जिला प्रशासन के सहयोग द्वारा आम नागरिकों के बीच कोरोना से सम्बंधित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। विद्यार्थियों से अनुरोध किया गया है कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अन्य लोगो को कोरोना से बचाव हेतु प्रेरक सन्देश देंगें। चित्रकला का विषय सोशल डिस्टेंसिंग होगा, जहाँ आपको सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व को प्रदर्शित करते हुए सकारात्मक सन्देश चित्र के माध्यम से देना है। आप वाटर कलर, पेंसिल कलर, स्केच पेन व अन्य चित्रकला सामग्री का उपयोग कर सकते है, इस हेतु अनावश्यक खर्च करने से बचे। विजेताओं का चुनाव निम्न बिंदुओं के आधार पर किया जायेगा। चित्र कोरोना विषय से सम्बंधित होना चाहिए, चित्र में नयापन, रचनात्मकता, सामान्य नागरिकों को प्रेरित करने की योग्यता होना चाहिए। दो वर्ग कक्षा 1 से कक्षा 5 तक तथा कक्षा 6 से कक्षा 10 तक रहेगा। 
जरूरी दिनांक एवं समय 
     प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 24 मई सायं 5 बजे निर्धारित समय सीमा में अपनी कलाकृति साझा करें। विजेता घोषित करने की तिथि 27 मई सांय 5 बजे तक होगी। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को 5000 रू. कीमत तक के पुरस्कार दिए जायेंगें। अपना तैयार चित्र https://tinyurl.com/y6u495ax लिंक पर पोस्ट करे। उपलब्ध संसाधनों में ही प्रतियोगिता में हिस्सा ले, लॉकडाउन न तोड़े। रंगों से ज्यादा महत्व चित्र में प्रदर्शित आपकी कला तथा प्रेरक संदेश को दिया जायेगा। किसी भी प्रकार की समस्या हेतु ईमेल आईडी covidkhvestwork@gmail.com पर संपर्क करे। तो जल्दी कीजिए, अपने पसंदीदा कलर निकालिये और अपनी भावनाओ को चित्र का रूप देकर हमें भेजिए।

No comments:

Post a Comment