AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 22 May 2020

शुक्रवार को 55 रिपोर्ट निगेटिव व 5 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं

शुक्रवार को 55 रिपोर्ट निगेटिव व 5 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं

खण्डवा 22 मई, 2020 - कोरोना संक्रमण की जांच के लिए संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जांच के लिए प्रयोगषालाओं को भेजे जाते है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेष शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 55 रिपोर्ट निगेटिव तथा 5 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। सभी 5 पॉजिटिव मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। इसके बाद कोविड केयर सेंटर में अब कुल 55 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 66 संदिग्ध मरीजों के नए सेम्पल जांच के लिए प्रयोगषालाओं को भेजे गए। अब तक कुल 2695 सेम्पल्स जांच के लिए भेजे जा चुके है, जिसमें से 2094 रिपोर्ट अब तक निगेटिव आ चुकी है तथा 329 सेम्पल्स की रिपोर्ट अभी आना शेष है। डॉ. शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 10 कोरोना विजेताओं को डिस्चार्ज करने के बाद जिले में अब तक कुल 138 कोरोना संक्रमित मरीजों के संक्रमण मुक्त होने पर उन्हें जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment