AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 22 May 2020

शुक्रवार को 10 कोरोना विजेता अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर गए

शुक्रवार को 10 कोरोना विजेता अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर गए

खण्डवा 22 मई, 2020 - कोरोना वायरस से संक्रमित 10 मरीजों की शुक्रवार को कोविड केयर सेंटर खण्डवा से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान वहां उपस्थित डॉक्टर्स व अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने ताली बजाकर कोरोना विजेताओं को अस्पताल से उनके घरों के लिए विदा किया गया। कोरोना विजेताआंे ने इस अवसर पर बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड केयर सेंटर में की गई व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, डॉक्टर्स का व्यवहार भी सराहनीय है। कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज करने से पूर्व डॉक्टर्स ने इन मरीजों को अगले 2 सप्ताह तक पूरी सावधानी बरतनें तथा सोशल डिस्टेंसिंग व होम क्वारेंटाइन के प्रावधानों का पालन करने की समझाइश दी। शुक्रवार को जिन मरीजों को खण्डवा कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है, उनमें ज्योति पटेल, किरण, आकांक्षा, रितू शिंदे, प्रदीप फूलमाली, हरविन्दर, संतोष वानखेड़े, देवेन्द्र तावड़े, नीतू एवं बेबी बाई शामिल है। 

No comments:

Post a Comment