कोरोना विजेता रफीक ने कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं की सराहना की
खण्डवा 17 मई, 2020 - कोरोना वायरस से संक्रमित हुए घासपुरा निवासी मोहम्मद रफीक उम्र 49 वर्ष को रविवार को कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दे दी गई। कोरोना विजेता रफीक ने इस अवसर पर बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड केयर सेंटर में की गई व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टॉफ का व्यवहार भी सराहनीय है। कोरोना विजेता रफीक ने कहा कि अस्पताल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता भी बेहतर है। कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज करने से पूर्व डॉक्टर्स ने रफीक को अगले 2 सप्ताह तक पूरी सावधानी बरतनें तथा सोशल डिस्टेंसिंग व होम क्वारेंटाइन के प्रावधानों का पालन करने की समझाइश दी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की प्रो. डॉ. प्रमिला वर्मा सहित अन्य चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment