अन्य राज्यों से मजदूरों के परिवहन के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
लॉकडाउन के कारण 2600 से अधिक मजदूर फॅंसे हुए हैं अन्य राज्यों में
खण्डवा 3 मई, 2020 - संयुक्त कलेक्टर एवं ई पास व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों से खण्डवा जिले के मजदूरों के परिवहन के लिए राज्यवार अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश अनुसार महाराष्ट्र राज्य के लिए श्रीमती हेमलता सोलंकी को प्रभारी अधिकारी गुजरात के लिए श्री अशोक जाधव, गोवा, आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक के लिए श्रीमती क्षिप्रा सेन जिला पंजीयक को एवं अन्य शेष राज्यों के लिए उपसंचालक नगर एवं ग्राम निवेश श्रीमती कविता नागर को खण्डवा जिले की ओर से प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है।
महाराष्ट्र में 1637 व गुजरात में 511 मजदूर लॉकडाउन के कारण फॅंसे हुए है
उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार खण्डवा जिले के लगभग 2600 मजदूर अन्य राज्यों में फॅंसे हुए है, जिनमें से सर्वाधिक 1637 महाराष्ट्र में, 149 गोवा में, 511 गुजरात में, 66 आन्ध्रप्रदेश में, 9 अण्डमान निकोबार द्वीप में, 11 दिल्ली में, 8 पंजाब में, 60 राजस्थान में, 57 तेलंगाना में, 7 उत्तर प्रदेश, 3 उड़ीसा, 4 उत्तराखण्ड, 75 कर्नाटक, 3 केरल, 12 छत्तीसगढ़ में , 1 त्रिपुरा में, 3 दमन में, 8 पश्चिम बंगाल में, 1 बिहार में, 3 हरियाणा में, व 1 हिमाचल प्रदेश में फॅंसे हुए है। इन मजदूरों को जिले में वापस लाने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।
No comments:
Post a Comment