AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 21 May 2020

नए कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित किये

नए कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित किये

खण्डवा 21 मई, 2020 - अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने जावर बस स्टेण्ड क्षेत्र, आनंद नगर, वत्सला विहार, सुताल मोहल्ला गुलमोहर कॉलोनी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से इन क्षेत्रों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करने के आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार कन्टेन्मेंट क्षेत्र में जावर बस स्टेशन क्षेत्र को शामिल करते हुए वहां से थाना परिसर को शामिल करते हुए सावखेड़ा रोड तक, के क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसके अलावा कन्टेन्मेंट क्षेत्र में प्रेम परिसर पश्चिम में जीएम जोशी का मकान और पूर्व में रामरतन का मकान एवं उत्तर में आर के गुप्ता पंडित विष्णु प्रसाद के मकान तक आनंद नगर के क्षेत्र को शामिल किया गया है। कन्टेन्मेंट क्षेत्र में एमआईजी गली नं. 1 अनुराग पाण्डे एवं एके सिंग के मकान तक वत्सला विहार कॉलोनी एवं सुताल मोहल्ला, गुलमोहर कॉलोनी खण्डवा स्थित पानी की टंकी से लेकर गली नम्बर 1 तक के क्षेत्र को शामिल किया गया है। 
     अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि इन क्षेत्र के सभी घरों का सर्वे निर्धारित प्रपत्र अनुसार कराया जायेगा। साथ ही जावर बस स्टेशन क्षेत्र को शामिल करते हुए वहां से थाना परिसर को शामिल करते हुए सावखेड़ा रोड तक के आसपास 1 कि.मी. परिधि से लगे क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। जबकि प्रेम परिसर पश्चिम में जीएम जोशी का मकान और पूर्व में रामरतन का मकान एवं उत्तर में आर के गुप्ता पंडित विष्णु प्रसाद के मकान तक आनंद नगर, एमआईजी गली नं. 1 अनुराग पाण्डे एवं एके सिंग के मकान तक वत्सला विहार कॉलोनी एवं सुताल मोहल्ला, गुलमोहर कॉलोनी खण्डवा पानी की टंकी से लेकर गली नम्बर 1 तक के क्षेत्र से लगी सम्पूर्ण कॉलोनी को बफर जोन घोषित किया गया है। कन्टेन्मेंट क्षेत्र के सर्विलांस के लिए अधिकारियों का दल गठित किया गया है, जिसमें इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में एसडीएम खण्डवा श्री संजीव पाण्डेय तैनात रहेंगे। इनके साथ राजस्व अधिकारी, तहसीलदार श्री प्रताप सिंह आगास्या, पुलिस अधिकारी सीएसपी श्री ललित गठरे तथा नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह को भी तैनात किया गया है।
    उल्लेखनीय है कि कन्टेनमेंट एरिया में पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस क्षेत्र के सभी निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। इस क्षेत्र में कर्फ्यू के आदेश का पालन सख्ती से कराया जायेगा। कन्टेनमेंट एरिया के अंदर भी आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस क्षेत्र के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अलग से रेपिड रिस्पोंस टीम गठित कर दी गई है, जिसमें एक फिजिशियन, एपिडिमियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, माइक्रो बॉयलॉजिस्ट को शामिल किया गया है। इस क्षेत्र में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध मामलों की मॉनिटरिंग नियमित रूप से करेंगी। जिन मरीजों को बुखार, खांसी, गले में दर्द व श्वास लेने में तकलीफ के लक्षण पाए जायेगे, उसकी सूचना रेपिड रिस्पोंस टीम को देना होगी। जारी आदेश अनुसार होम क्वारेंटाइन किए गए लोगों का प्रतिदिन फोलोअप लेना होगा। नगर निगम द्वारा इस क्षेत्र में सेनेटाइजेशन नियमित रूप से किया जायेगा। संदिग्ध मामलों के मरीजों को मेडिकल टीम के द्वारा परीक्षण किए जाने तक एक निर्धारित कक्ष में आईसोलेशन में रखा जायेगा एवं परिवार के सभी सदस्यों को फेसमास्क उपलब्ध कराकर उन्हें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए जायेंगे।

No comments:

Post a Comment