AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 13 May 2020

किसान भाई बहुफसलीय किस्म की खेती अपनाएँ

किसान भाई बहुफसलीय किस्म की खेती अपनाएँ

खण्डवा 13 मई, 2020 - जिले में किसानों द्वारा बी.टी. कपास की एक ही किस्म 659 की ही मांग की जा रही है, जो किसानों के हित में नही है। उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने जिले के किसान भाईयों से अपील की कि मौसम की अनिश्चिता के कारण कभी-कभी एक ही किस्म लगाने से अतिवृष्टि, अवर्षा, कीटव्याधि का प्रकोप बढ़ने आदि कारणों से फसल चौपट हो जाती है एवं किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। इसलिए बाजार में उपलब्ध बी.टी. कपास के 659 किस्म के अलावा अन्य किस्मों के बी.टी. कपास बीज भी बोए। उन्होंने बताया कि साथ ही कपास के अलावा ज्वार, मक्का, मूंग, उड़द, अरहर, धान, सोयाबीन आदि फसलों की बोनी कर बहुफसलीय पद्धति को अपनाएँ ताकि जैव विविधता बनी रहे एवं मौसम कीटव्याधि से एक फसल खराब होने पर दूसरी फसल पर लाभ प्राप्त हो सकें एवं पर्यावरण सुधार में मदद हो सके। उन्होंने बताया कि बाजार में लगभग 40 कंपनीयों के बी.टी. कपास बीज किस्म उपलब्ध है। किसान भाई बीज विक्रेता से पक्का बिल लें और कोई भी विक्रेता अधिक कीमत मांगता है तो अपने क्षेत्र के बीज निरीक्षक या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को सूचित करें। ताकि संबंधित के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की जा सकें।

No comments:

Post a Comment