महाराष्ट्र से 44 मजदूरों को खालवा ब्लॉक के बकार्जुन लाने की व्यवस्था की गई
खण्डवा 13 मई, 2020 - रोजगार के सिलसिले में महाराष्ट्र के पालघर व पुणे गए खालवा ब्लॉक क्षेत्र के 44 मजदूर लॉकडाउन में फंस गए। इस बात की जानकारी प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा हरसूद क्षेत्र के विधायक कुँवर डॉ. विजय शाह को मिली, तो उन्होंने कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह से चर्चा कर इन मजदूरों को वापस लाने के लिए विशेष बस की व्यवस्था कराई। डॉ. शाह ने बताया कि पालघर से 29 मजदूर व पुणे से 15 मजदूर खण्डवा जिले के खालवा ब्लॉक के है।

No comments:
Post a Comment