AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 15 May 2020

189 बसों से 7300 मजदूर अपने गृह जिलों के लिए भेजे गए

189 बसों से 7300 मजदूर अपने गृह जिलों के लिए भेजे गए
30 बसों के माध्यम से 830 मजदूर खण्डवा अपने घर वापस आयें

खण्डवा 15 मई, 2020 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण अन्य जिलों के जो मजदूर खण्डवा के रेन बसेरा व अन्य आश्रय स्थलों में रह रहे थे, ऐसे 7300 मजदूरों को 189 बसों के माध्यम से उनके गृह जिलों सतना, रीवा, डिंडोरी, ग्वालियर, बैतूल, सीधी, सिंगरौली सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया गया है। इन मजदूरों को जिला प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न छात्रावासों व रेन बसेरों में रहने व खान की व्यवस्था भी की गई थी। इन सभी मजदूरों की स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा स्क्रीनिंग कराने के बाद उनके जिले के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर श्रीमती तन्वीस सुन्द्रियाल ने बताया कि जिन जिलों के अधिक मजदूर थे उन्हें बसों के माध्यम से तथा जिन जिलों के कम मजदूर थे उन्हें छोटे वाहनों से रवाना किया गया है। इसके अलावा झारखण्ड, बिहार, उत्तरप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के मजदूरों को मध्यप्रदेश की उन राज्यों की सीमावर्ती जिलों में भिजवाने की व्यवस्था भी की गई। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से भी रेल सेवा के माध्यम से लगभग 2000 मजदूर खण्डवा वापस आ चुके है। इसके अलावा 30 बसों के माध्यम से 830 मजदूर खण्डवा अपने घर वापस आये। भेजे जाने वाले सभी मजदूरों को जिला प्रशासन द्वारा मास्क एवं भोजने के पैकेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई। 

No comments:

Post a Comment