AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 15 May 2020

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 16 से 19 मई तक विद्युत आपूर्ति बाधित होगी

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 16 से 19 मई तक विद्युत आपूर्ति बाधित होगी

खण्डवा 15 मई, 2020 - खण्डवा शहर संभाग के अंतर्गत 33 के.व्ही. एवं 11 के.व्ही. फीडारों का प्री-मानसून मेंटेनेस का आवश्यक कार्य होने के कारण आनंद नगर, गजेन्द्र , दीनदयालपूरम एवं इंडस्ट्रीयल फीडरों से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बाधित होगा। सहायक यंत्री विद्युत वितरण कम्पनी शहरी क्षेत्र ने बताया कि इन सभी क्षेत्रों में प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक फीडर्स से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उन्होंने बताया कि 16 मई को आनंद नगर फीडर से जो क्षेत्र प्रभावित होंगे उनमें शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, शासकीय आई.टी.आई, राज रेसिडेंसी, सिंगाजी नगर, आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक, अशोक नगर, हरिहर कुंज, बसंत बहार, दादाजी न्याय विभाग कॉलोनी, बी.टी. कॉलेज, बेडेकर कॉलानी, सुभाष नगर, एकता नगर, रेल्वे कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र शामिल है। जबकि 17 मई को गजेन्द्र फीडर से इंडस्ट्रीयल एरिया, प्रकाश हॉस्पिटल, जैन नर्सिंग होम, सी.के. स्टील एवं आसपास का क्षेत्र, 18 मई को दीनदयालपूरम फीडर से जुड़े सेन्ट्रल वेयर हाउस, आनंद नगर स्कूल, दीनदयालपूरम, लवकुश नगर, स्कॉलर डेन स्कूल, हनुमान नगर, महावीर बाग कॉलोनी क्षेत्र तथा 19 मई को इंडस्ट्रीयल फीडर से जुड़े जूनी इंदौर लाइन, गणेश गौशाला, विमल उद्योग, ठक्कर बप्पा स्कूल, भवानी माता मंदिर, दुबे कॉलोनी, पदम कुण्ड रोड, कुण्डलेश्वर वार्ड एवं आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। 

No comments:

Post a Comment