कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने होली का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की
खण्डवा 9 मार्च, 2020 - होली का त्यौहार जीवन में खुशियों का संवाहक होता है। कलेक्टर श्री तन्वी सुन्द्रियाल ने जिले के नागरिको को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जिलेवासियों से रंगों के इस त्यौहार को परंपरानुसार आपसी सदभावना एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने रासायनिक रंगो के स्थान पर प्राकृतिक रंग या गुलाल से होली खेलने की अपील भी की है। उन्होंने नागरिकों से कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए होली का त्यौहार मनाने का अनुरोध भी किया है।
No comments:
Post a Comment