मतदाता सूची संबंधी दावे-आपत्ती 22 से 30 अप्रैल तक प्राप्त की जायेगी
खण्डवा 9 मार्च, 2020 - निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 अप्रैल से 30 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे तक मतदाता सूची के लिए दावे-आपत्तियां प्राप्त करने के लिए तिथियां निर्धारित की गई है। म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डीव्ही सिंह ने सभी कलेक्टर्स को निर्देष दिए है कि दावे-आपत्तियां प्राप्त करने के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उल्लेखनीय है कि फोटोयुक्त अंतिम मतदाता-सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 26 मई, 2020 को होगा।
No comments:
Post a Comment