हाईस्कूल परीक्षा में नकल का एक प्रकरण दर्ज
खण्डवा 8 मार्च, 2020 - माध्यमिक षिक्षा मण्डल की इस वर्ष की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान शनिवार को जिले में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। रायचन्द्र नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा के प्राचार्य श्री आर.के. सेन ने बताया कि आज सम्पन्न हुई परीक्षा के लिए जिले के 84 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 18739 परीक्षार्थी दर्ज थे, उनमें से 18438 परीक्षार्थी उपस्थित व 301 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि हाई स्कूल परीक्षा के दौरान शासकीय उम.मा.वि. जामनी गुर्जर में नकल का 1 प्रकरण केन्द्राध्यक्ष द्वारा बनाया गया। इसी प्रकार दिव्यांग परीक्षार्थियों की भी हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा दोपहर की पाली में सम्पन्न हुई, जिसमें कुल दर्ज 12 परीक्षार्थियों में से सभी 12 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्राचार्य श्री सेन ने बताया कि शेष परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।
No comments:
Post a Comment