AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 8 March 2020

मार्च के महीने को ‘‘महिला स्वास्थ्य माह’’ के रूप में मनाया जायेगा

मार्च के महीने को ‘‘महिला स्वास्थ्य माह’’ के रूप में मनाया जायेगा

खण्डवा 8 मार्च, 2020 - अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में माह मार्च को ‘‘महिला स्वास्थ्य माह’’ के रूप में मनाया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इस दौरान 11 से 31 मार्च तक जिले में महिला स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि मार्च माह में जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं पर प्रत्येक बुधवार, गुरूवार और शनिवार को सभी शासकीय विभागों में कार्यरत महिला अधिकारी व कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण जिला अस्पताल की ओ.पी.डी. में सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे के बीच किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौहान ने सभी महिला अधिकारी व कर्मचारियों से अपील की है कि 11 से 31 मार्च तक निकटतम शासकीय अस्पताल में जाकर निःषुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करायें।

No comments:

Post a Comment