महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षकों को दिया कोरोना वायरस संबंधी प्रषिक्षण
खण्डवा 20 मार्च, 2020 - नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के संबंध में जन जागरूकता के लिए शुक्रवार को जनपद पंचायत सभाकक्ष खंडवा में महिला एवं बाल विकास के सुपरवाईजर्स को नोवल कोराना वायरस की मार्ग दर्षिका जनजागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. षिवराज सिंह चौहान ने प्रषिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि सभी सुपरवाईजर्स अपने-अपने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रषिक्षित कर और उनके माध्यम से इस बीमारी के रोकथाम व बचाव के लिए अधिक से अधिक ग्रामीण व शहरी जनोें को जागरूक करने का कार्य करें। डॉ. चौहान ने प्रजेंटेषन के माध्यम से नोवल कोरोना वायरस के संबंधी जानकारी विस्तार पूर्वक दी। उन्होेंने बताया कि कोरोना वायरस तेजी से फैलता है। विष्व स्वास्थ्य संगठन एवं भारत सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगो से सावधानियां बरते को कहां है, कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथो को साबुन व पानी से धोये। नोवल कोरोना वायरस से अनावष्यक डरने की आवष्यकता नहीं है, सावधानी एवं सतर्कता से बचाव आसान है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 104 पर सम्पर्क करें। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी अंषु बाला मसीह, मीडिया अधिकारी श्री वी.एस. मंडलोई व सभी सीडीपीओ उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment