Friday, 20 March 2020

श्रमिकों में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु बचाव के उपाय करें

श्रमिकों में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु बचाव के उपाय करें

खण्डवा 20 मार्च, 2020 - जिला श्रम पदाधिकारी श्री ए.एस. अलावा ने बताया कि श्रमायुक्त मध्यप्रदेश द्वारा श्रमिकों में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के उपायों का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने जिले के सभी कारखानों एवं ऐसे संस्थानों के प्रबंधकों को निर्देश दिए है कि उनके संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों के साबुन से हाथ धुलाने व सेनेटाइजर से हाथ स्वच्छ करने की व्यवस्था की जाये। श्रमिकों को समझाया जाये कि वे बिना हाथ धोये नाक, कान व मुंह को हाथ न लगाए। बीमारी के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने की समझाइश श्रमिकों को दी जाये। 

No comments:

Post a Comment