Friday, 20 March 2020

कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला अधिकरियों को दिया गया प्रषिक्षण

कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला अधिकरियों को दिया गया प्रषिक्षण

खण्डवा 20 मार्च, 2020 - वर्तमान में विष्व में फैल रही नोवल कोरोना
वायरस बीमारी के प्रति जन सामान्य जागरूकता के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में षिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक व विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, के अलावा उपसंचालक कृषि, उपसंचालक उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी व उनके परियोजना अधिकारियों को नोवल कोरोना वायरस की मार्गदर्षिका जनजागरूकता के लिए प्रषिक्षण दिया गया ताकि संबंधित विभाग अपने-अपने अमले के मैदानी अधिकारी व कर्मचारियों को प्रषिक्षित करंे और उनके माध्यम से इस बीमारी प्रति रोकथाम व बचाव के लिए अधिक अधिक जागरूक करने का कार्य किया जा सकें।
        प्रषिक्षण के दौरान जिला एपीडीमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेष शर्मा द्वारा प्रजेंटेषन के माध्यम से बताया गया कि नोवल कोरोना वायरस तेजी से फैलता है। विष्व स्वास्थ्य संगठन एवं भारत सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों से सावधानियां बरते को कहा है। कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथो को साबुन व पानी से धोये। खांसते व छींकते समय नाक और मुहँ को ढकें, ढकने में प्रयोग किये गये टिषू पेपर को किसी बंद डिब्बे में डालें,  अधिक मात्रा में तरल पदार्थ व पौष्टिक आहार का सेवन करे, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे, अनावष्यक यात्रा करने से बचे। संभावित रोगी के सम्पर्क में न आये, हाथ न मिलाये, गले न लगाये। कोरोना वायरस के मुख्य लक्षण सर्दी-जुकाम, लगातार खांसी, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ होती है तो तुरन्त नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र पर सम्पर्क करें। नोवल कोरोना वायरस के संबंध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 104 पर सम्पर्क करें। 

No comments:

Post a Comment