AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 22 March 2020

जिला अस्पताल में कोरोना वायरस से संबंधित मॉक ड्रिल सम्पन्न

जिला अस्पताल में कोरोना वायरस से संबंधित मॉक ड्रिल सम्पन्न

खण्डवा 22 मार्च, 2020 - जिला अस्पताल खंडवा में शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज व जिला चिकित्सालय के चिकित्सक व चिकित्सा विषेषज्ञों द्वारा कोरोना वायरस के संभावित मरीजों के लिए आईसोलेषन वार्ड में उनके द्वारा उपचार व मरीज का सेम्पल सावधानी से लिये जाने के संबंध में जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल की गई। इस मॉक ड्रिल के दौरान मरीज को किसी स्थान से एम्बुलेंस द्वारा किस प्रकार से अस्पताल तक लेकर आना है और फिर अस्पताल में मरीज की जांच के लिए निर्धारित कक्ष में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना है इस संबंध में मॉक ड्रिल की गई। जिला एपीडीमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेष शर्मा द्वारा सेम्पल लेने के कार्य को प्रदर्षित किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान कोराना वायरस के मरीज के उपचार के दौरान चिकित्सकीय टीम को स्वयं के बचाव के लिए उपलब्ध किट का उपयोग कैसे करते हुए कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी है इस संबंध में भी ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को समझाईष दी गई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दादू, डॉ. महेष अग्रवाल, डॉ. अनिरूद्ध कौषल आईसोलेषन वार्ड के सभी चिकित्सक व पेरामेडिकल मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment