AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 10 February 2020

नगर निगम के खर्चे कम करें और आय बढ़ाने के उपाय करें

नगर निगम के खर्चे कम करें और आय बढ़ाने के उपाय करें 
नगर निगम प्रषासक एवं कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने बैठक में दिए निर्देष 

खण्डवा 10 फरवरी, 2020 - नगर निगम के आय व व्यय की विस्तृत समीक्षा कर यह पता लगाये कि किस मद में खर्चे कम किए जा सकते है। साथ ही नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए भी उपाय करें। यह निर्देष नगर निगम प्रषासक एवं कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने सोमवार को अपने चेम्बर में नगर निगम के अधिकारियों की बैठक में दिए। उन्होंने बैठक में नगर निगम के आय व्यय की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि इनर्जी ऑडिट करायें तथा स्ट्रीट लाइट से परंपरागत ट्यूब लाइट व सीएफएल हटाकर एलईडी बल्ब लगवायें, ताकि स्ट्रीट लाइट का विद्युत देयक कम हो। उन्होंने कहा कि खण्डवा शहर का जीआईएस सर्वे कराकर सभी भवनों से प्रोपर्टी टेक्स लेना सुनिष्चित किया जायें। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री हिमांषु सिंह के साथ नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने निर्देष दिए कि नगरीय क्षेत्र में प्रापर्टी टेक्स, जलकर, सम्पत्तियों के किराये जैसी मदों में जो बड़े बकायादार है उन्हें चिन्हित करें तथा पहले चरण में उनसे वसूली की जायें। इसके लिए आवष्यकता हो तो सम्पत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी की जाये। नगर निगम आयुक्त श्री सिंह ने बताया कि शहर में नर्मदा पाइप लाइन से अब तक 26000 नल कनेक्षन लिए गए है, जबकि वास्तव में इससे अधिक नल कनेक्षन लिए गए है। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने निर्देष दिए कि अवैध नल कनेक्षन लेने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जायें तथा अवैध नल कनेक्षन काटे जायें और प्रयास किया जाये कि सभी घरों में विधिवत नल कनेक्षन हो। बैठक में बताया गया कि शहर में नगर निगम के स्वामित्व की 1595 दुकानें है, लेकिन इनसे किराया बहुत कम आ रहा है, जिस पर कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने किराया बढ़ाने की कार्यवाही के निर्देष दिए। उन्होंने नगर निगम के वाहनों में डीजल पेट्रोल के खर्चे की मॉनिटरिंग भी करने तथा ईधन के खर्चो में आवष्यक कटोती करने के निर्देष दिए। 

No comments:

Post a Comment