AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 10 February 2020

आरटीओ ने वाहनों की जांच में 9 वाहनों से 32000 रू. राजस्व वसूला

आरटीओ ने वाहनों की जांच में 9 वाहनों से 32000 रू. राजस्व वसूला

खण्डवा 10 फरवरी, 2020 - अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री जगदीष बिल्लौरे ने बताया कि अवैध परिवहन माफियां एवं टेक्स डिफाल्टर वाहनों से बकाया वसूली के लिए सघन चैकिंग अभियान इन दिनों जारी है। इस अभियान के तहत परिवहन कार्यालय खण्डवा द्वारा यात्री बस, ट्रक, आयसर, ऑटोरिक्षा, टेªक्टर ट्राली व लोडिंग वाहनों की लगातार चैकिंग की जा रही है। इसीक्रम में सोमवार को बिना परमिट, बिना फिटनेस व अवैध परिवहन के अंतर्गत 5 भारवाही वाहनों से 11 हजार रू., एक ट्रेक्टर ट्राली से 1 हजार रू., एक लोडिंग ऑटो से 1 हजार रू., एक ऑटोरिक्षा से 1 हजार रू. शमन शुल्क वसूला गया। जबकि एक बकाया वाहन से 18 हजार रू. बकाया मोटरयान कर जमा कराया गया। इस प्रकार 9 वाहनों से कुल 32 हजार रू. राजस्व वसूल किया गया। 

No comments:

Post a Comment