AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 10 February 2020

कमिष्नर श्री त्रिपाठी कलेक्टर कान्फ्रेंस में 17 फरवरी को इंदौर में करेंगे समीक्षा

कमिष्नर श्री त्रिपाठी कलेक्टर कान्फ्रेंस में 17 फरवरी को इंदौर में करेंगे समीक्षा

खण्डवा 10 फरवरी, 2020 - संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री आकाष त्रिपाठी 17 फरवरी 2020 को प्रातः 11ः30 बजे से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान कमिष्नर श्री त्रिपाठी संभाग में रबी उपार्जन की तैयारी, उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा इस बैठक में आपकी सरकार आपके द्वार व जनमित्र षिविर, पीएम किसान योजना, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, नदी पुनर्जीवन, गौषाला, रोजगार गारंटी योजना, वनाधिकार पट्टे , आर.सी.एम.एस. पोर्टल पर दर्ज राजस्व प्रकरण, स्वच्छ भारत मिषन की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना , संबंल एवं भवन संनिर्माण की पंजीकृत हितग्राहियों का सत्यापन, आंगनवाड़ी भवन निर्माण की स्थिति, पोषण आहार की स्थिति, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, शाला त्यागी बालिकाएॅं जैसे विषयों पर विस्तार से समीक्षा करेंगे। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने सभी संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को आगामी 3 दिवस में अपनी विभागीय अद्यतन जानकारी तैयार कर कलेक्ट्रेट भिजवाने के निर्देष दिए हैं। 

No comments:

Post a Comment