Wednesday, 12 February 2020

आरटीओ ने वाहनों की जांच में 9 वाहनों से 1.16 लाख रू. राजस्व वसूला

आरटीओ ने वाहनों की जांच में 9 वाहनों से 1.16 लाख रू. राजस्व वसूला

खण्डवा 12 फरवरी, 2020 - अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री जगदीष बिल्लौरे ने बताया कि अवैध परिवहन माफियां एवं टेक्स डिफाल्टर वाहनों से बकाया वसूली के लिए सघन चैकिंग अभियान इन दिनों जारी है। इस अभियान के तहत मंगलवार को 3 व बुधवार को 6 वाहनों से राजस्व वसूला गया। श्री बिल्लौरे ने बताया कि परिवहन कार्यालय खण्डवा द्वारा यात्री बस व लोडिंग वाहनों की लगातार चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को 1 बोरिंग मषीन से बिना फिटनेस व प्रदूषण प्रमाण पत्र नही होने पर 6 हजार रूपये , 1 ऑटोरिक्षा से बिना दस्तावेज के 500 रू., एक अन्य लोडिंग वाहन से फिटनेस व अन्य धाराओं में 2500 रू. शमन शुल्क वसूला गया है। इसके अलावा एक यात्री बस से 21600 रूपये व 2 भारवाही वाहन से 33826 रू. बकाया मोटरयान कर वसूल किया गया। इस प्रकार कुल 6 वाहनों से कुल 64426 रूपये राजस्व वसूल किया गया। इसके अलावा मंगलवार को 3 वाहनों से कुल 52827 रू. भी वसूल किए गए।

No comments:

Post a Comment