Wednesday, 12 February 2020

स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह मनाया गया

स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह मनाया गया

खण्डवा 12 फरवरी, 2020 - स्वास्थ्य मंत्रालय की मंशा अनुसार सिविल सर्जन डॉक्टर ओपी जुगतावत के मार्गदर्शन में आज शहरी क्षेत्र की स्लम बस्ती खड़कपुरा वार्ड में प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत क्षेत्र की गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा अन्य महिलाओं को जिला उप मीडिया अधिकारी श्रीमती लीला मंडलेकर द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा दी गई, जिसमें छोटे परिवार का महत्व, बेटा - बेटी एक समान, परिवार कल्याण के स्थाई व अस्थाई साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही हाई रिस्क गर्भवती की पहचान व लक्षण भी बताए गए तथा बच्चों को समस्त प्रकार के टीके लगवाने तथा संस्थागत प्रसव हेतु आवश्यक समझाइष भी दी गई। परिवार कल्याण के अस्थाई साधन छाया टेबलेट व अंतरा इंजेक्शन के लाभ के बारे में भी समझाइश दी गई जिसके प्रति उपस्थित महिलाओं द्वारा सकारात्मक प्रति उत्तर दिए गए सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य विभाग से सुपरवाइजर श्रीमती नीता जोसेफ तथा कार्यकर्ता नीरजा मोखले व सरोज कनेरिया भी उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment