AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 7 December 2019

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने सैनिक कल्याण के लिए राषि भेंट की

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने सैनिक कल्याण के लिए राषि भेंट की

खण्डवा 7 दिसम्बर, 2019 - सषस्त्र सेना झण्डा दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी व एनसीसी केडेट्स ने कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोषन कुमार सिंह से भेंट कर उन्हें ध्वज भेंट किया तथा उनसे सैनिकों के कल्याण के लिए योगदान राषि प्राप्त की।
       जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने इस अवसर पर बताया कि सषस्त्र सेना झण्डा दिवस  आयोजन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों व सैनिकों की विधवाओं के कल्याण कार्य के लिए धन एकत्रित करना है। इस धन से शहीद सैनिकों के आश्रितों, विकलांग सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याण हेतु कार्यक्रम चलाए जाते हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से भी सैनिकांे के कल्याण के लिए हर संभव योगदान की अपील की है। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने इस अवसर पर आए एनसीसी केडेट्स से चर्चा की। श्रीमती सुन्द्रियाल ने भोपाल फ्लाइंग क्लब के केप्टन आदर्ष राय से फोन पर चर्चा कर खण्डवा के कुछ एनसीसी केडेट्स को भोपाल के फ्लाइंग क्लब का भ्रमण कराने का अनुरोध किया, ताकि ये एनसीसी केडेट्स फ्लाइंग क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी पा सके। 

No comments:

Post a Comment