AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 7 December 2019

एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक ने कलेक्टर को सौंपा 19.30 लाख रू. का चैक

एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक ने कलेक्टर को सौंपा 19.30 लाख रू. का चैक  

खण्डवा 7 दिसम्बर, 2019 - नेषनल थर्मल पावर कार्पोरेषन सेल्दा प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक श्री असीम कुमार गौस्वामी ने कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल को सीएसआर मद से 96.50 लाख रूपये लागत से ओंकारेष्वर में निर्मित होने वाले भक्त निवास निर्माण के लिए पहली किष्त के रूप में 19.30 लाख रूपये का चैक भेंट किया। एनटीपीसी के आरएनआर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक श्री के.रहमान व श्री जे.पी. सत्यकाम के अलावा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोषन कुमार सिंह, एसडीएम पुनासा श्रीमती ममता खेड़े भी इस दौरान मौजूद थे। श्री रहमान ने बताया कि एनटीपीसी द्वारा ओंकारेष्वर में आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आरएनआर मद से लगभग 10 लाख रू. की सामग्री मंदिर समिति को भेंट की जायेगी, जिसमें 4 वॉटर कूलर, 4 आरओ सिस्टम, 2 डक्ट एयर कूलर, 2 केबीए का इन्वेंटर , 12 इड्रस्ट्रियल एयर कूलर, 47 इंच के 5 एलईडी टीवी शामिल है।

No comments:

Post a Comment