AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 7 December 2019

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न


खण्डवा 7 दिसम्बर, 2019 -  जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक क्षेत्रीय सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में खण्डवा शहर के बायपास मार्ग निर्माण के लिए स्थान चयन के संबंध में चर्चा की गई। सांसद श्री चौहान ने बैठक में कहा कि खण्डवा शहर के यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए शहर के बीच वाहन पार्किंग व्यवस्था सुधारनी होगी। उन्होंने शहर में 2-3 स्थान चिन्हित कर वहां पार्किंग व्यवस्था के लिए नगर निगम आयुक्त श्री हिमांषु सिंह को निर्देष दिए। बैठक में विधायक खण्डवा श्री देवेन्द्र वर्मा, महापौर खण्डवा श्री सुभाष कोठारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना बाई भाटे, कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. षिवदयाल सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोषन कुमार सिंह सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
बैठक में विधायक श्री वर्मा ने खण्डवा शहर के लिए चीराखदान से आनंद नगर को जोड़ने वाला एक रिंग रोड निर्माण का भी सुझाव दिया, जिस पर सांसद श्री चौहान ने सहमति दी। सांसद श्री चौहान ने ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने के लिए आवष्यक व्यवस्थाएं सुनिष्चित करने के निर्देष  भी बैठक में दिए। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने नगर निगम आयुक्त को निर्देष दिए कि ट्रांसपोर्ट नगर में बिजली व पानी की व्यवस्था पहले सुनिष्चित की जाये तथा प्रयास किया जाये कि आगामी 15 फरवरी तक ये व्यवस्थाएं सुनिष्चित हो जाये। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री जगदीष बिल्लौरे ने बैठक में बताया कि शहर में पार्किंग के लिए गांजा गोदाम, दधीच पार्क जैसे स्थान उपयोग में लाये जा सकते है तथा घण्टाघर की लॉटरी को छोटा कर वहां भी वाहन पार्किंग के लिए स्थान आरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने पुरानी मण्डी में भी वाहन पार्किंग का सुझाव दिया। 
बैठक में तय किया गया कि नो पार्किंग वाले स्थानों तथा बीच सड़क पर खड़े वाहनों को क्रेन द्वारा हटाया जायेगा तथा क्रेन से वाहन हटाने का शुल्क वाहन स्वामी से दुपहिया वाहन के लिए 200 रू. तथा चार पहिया वाहन के लिए 1 हजार रू. लिया जायेगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत गलत पार्किंग करने के लिए लिया जाने वाला शुल्क इसके अतिरिक्त होगा। आरटीओ श्री बिल्लौरे ने इस अवसर पर कहा कि एक्सीडेंट की अधिक संभावना वाले 11 स्थानों को ब्लेक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। ऐसे स्थानों पर यातायात संकेतक लगवाये जायेंगे तथा मार्ग के किनारे लगे ऐसे पेड़ों की छटाई भी कराई जायेगी, जिनके कारण वाहन चालक को सामने से आने वाले वाहन नही दिखते है और एक्सीडेंट हो जाता है।

No comments:

Post a Comment