प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का आभार प्रकट किया
156 करोड़ रू. की ओंकारेष्वर विकास योजना स्वीकृत होने पर नागरिको को दी बधाई
खण्डवा 6 दिसम्बर, 2019 - ओंकारेष्वर विकास के लिए 156 करोड़ रू. की विकास योजना स्वीकृत करने पर प्रदेष के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री तथा खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का आभार प्रकट किया है तथा निमाड़ क्षेत्र के नागरिकों को बधाई दी है। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर परिसर की 300 करोड़ की विकास योजना की तर्ज पर अब ओंकारेश्वर मंदिर की 156 करोड़ की विकास योजना को मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मजंूरी दी है और साथ ही मंदिर संचालन के लिए एक्ट बनाने के लिए भी कहा है।
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि मध्यप्रदेश को यह गौरव हासिल है कि यहाँ देष के 12 ज्योतिर्लिंग में से दो ज्योतिर्लिंग स्थित हैं। प्रदेष में उज्जैन के महाकालेष्वर के बाद दूसरा ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में स्थित है। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि उन्होंने गत 28 अगस्त को ओंकारेष्वर में बैठक लेकर ऊँकार सर्किट योजना के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा कर विकास योजना तैयार की थी। इसके बाद 17 सितम्बर को जिला योजना समिति की बैठक में इस विकास योजना को अनुमोदित किया गया और इसके बाद गुरूवार को भोपाल में मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ओंकारेष्वर विकास के लिए तैयार 156 करोड़ रू. की योजना को स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ओंकारेश्वर के प्रवेश द्वार को भव्य बनाना, मंदिर का संरक्षण, प्रसाद काउंटर, मंदिर के चारों और विकास और सौंदर्यीकरण, शॉपिंग काम्प्लेक्स, झूलापुल और विषरंजन कुंड के पास रिटेनिंग वॉल, बहुमंजिला पार्किंग, पहुँच मार्ग परिक्रमा पथ का सौंदर्यीकरण, शेड निर्माण, लेंडस्केपिंग, धार्मिक, पौराणिक गाथा पुस्तकों की लायब्रेरी, ओंकार आइसलैंड का विकास, गौमुख घाट पुनर्निर्माण, भक्त निवास और भोजनशाला, ओल्ड पैलेस, विष्णु मंदिर, ब्रम्हा मंदिर, चंद्रेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार, ई-साइकिल, ई-रिक्शा सुविधा, बोटिंग, आवागमन, बस स्टेंड, पर्यटक सुविधा केन्द्र सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment