जिले की पर्यावरण योजना तैयार करने के लिए मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आज
खण्डवा 6 दिसम्बर, 2019 - जिले की पर्यावरण योजना तैयार करने के लिए गठित जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक 7 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मंे कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई हैं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, वनमण्डलाधिकारी, सामान्य वनमण्डल , अपर कलेक्टर , कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक पशु चिकित्सा, उप संचालक कृषि, आयुक्त नगर निगम, पुलिस अधीक्षक यातायात, जिला परिवहन अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण एवं जिला खनिज अधिकारी को जानकारी सहित उपस्थित रहने के निर्देष दिए गए है।
No comments:
Post a Comment