कोहदड़ के ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक से किया एड्स के प्रति जागरूक
खण्डवा 6 दिसम्बर, 2019 - पंधाना विकासखण्ड के ग्राम कोहदड़ में शुक्रवार को नेपानगर जन जागृति कला मंडल के कलाकारों ने मिषन इन्द्रधनुष अभियान-2 अंतर्गत जन्म से 2 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराने और एड्स व एचआईवी के उपचार एवं बचाव संबंधी जानकारी ग्रामीणजनों को नुकक्ड़ नाटक के माध्यम से दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि अपने परिवार में बच्चों को समय पर टीके लगवाये से टी.बी., पोलियो, हैपेआईटिस-बी, डिप्थीरिया, काली खांसी, टेटेनस, निमोनिया मेनिन्जाईटिस, एच-इन्फ्लूएन्जी-बी, रतोंधी, खसरा व रूबेला 11 जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। एड्स व एच.आई.वी. के संक्रमण फैलने के चार कारण है सक्रमित सुई अथवा सिरिंज के द्वारा, संक्रमित रक्तदान करने से, एच.आई.वी. संक्रमित व्यक्ति या व्यक्तियों के साथ शारीरिक यौन संपर्क से, संक्रमित गर्भवती माता से उसके होने वाले बच्चे को होता है।

No comments:
Post a Comment