AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 6 December 2019

स्वरोजगार योजना की मदद से पैथोलॉजी लेब शुरूकर पूजा हुई स्वावलंबी

खुषियों की दास्तां

स्वरोजगार योजना की मदद से पैथोलॉजी लेब शुरूकर पूजा हुई स्वावलंबी

खण्डवा 6 दिसम्बर, 2019 - खण्डवा निवासी पूजा पालीवाल स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नौकरी करना चाहती थी, लेकिन किन्ही कारणों से नही कर सकी। विवाह के बाद भी वह चाहती थी कि स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर या सरकारी नौकरी कर वह आत्मनिर्भर बन सके। पूजा के पति की मेडिकल स्टोर थी, इसलिए पूजा ने भी मेडिकल से जुड़ा व्यवसाय चुनने का निर्णय लिया और पैथोलॉजी लेब शुरू करने का मन बनाया। इसके लिए लगभग 10 लाख रू. की उन्हें जरूरत थी, सो उद्योग विभाग जाकर पैथोलॉजी लेब स्थापना के लिए ऋण हेतु पूछताछ की तो वहां से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में आवेदन करने की सलाह दी गई। कुछ ही दिनों में पूजा ने आवेदन कर दिया और उद्योग विभाग ने लगभग 8 लाख रूपये का ऋण प्रकरण स्वीकृत कर दिया। कुछ समय बाद पूजा को बैंक ऑफ इंडिया से यह ऋण भी मिल गया, जिसकी मदद से उसने आरोग्यम डायग्नो लेब प्रारंभ कर दिया। पूजा बताती है कि पैथोलॉजी लेब से हर माह ऋण की किष्त व अन्य खर्चे निकालकर 30-40 हजार रू. आसानी से आय प्राप्त हो जाती है, जिससे अब उसका परिवार बहुत खुष है।

No comments:

Post a Comment