स्वतंत्रता दिवस पर संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी
खण्डवा 14 अगस्त, 2019 - प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा एवं संस्कृति विभाग की मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ खण्डवा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ 15 अगस्त को प्रातः 8ः55 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी तथा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद मंत्री डॉ. साधौ भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

No comments:
Post a Comment