संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
खण्डवा 14 अगस्त, 2019 - प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा एवं संस्कृति विभाग की मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने प्रदेश के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में नागरिकों से प्रदेश के विकास के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करने का आव्हान किया है तथा कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर हमें राष्ट्र के समग्र विकास और आजादी की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

No comments:
Post a Comment