Friday, 2 August 2019

संस्कृति व चिकित्सा शिक्षा विभाग की मंत्री डॉ. साधौ 4 अगस्त को खण्डवा आयेंगी

संस्कृति व चिकित्सा शिक्षा विभाग की मंत्री डॉ. साधौ 4 अगस्त को खण्डवा आयेंगी

खण्डवा 2 अगस्त, 2019 - प्रदेश की संस्कृति व चिकित्सा शिक्षा विभाग की मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ 4 अगस्त खण्डवा आयेंगी तथा स्व. किशोर कुमार के जन्म दिवस पर आयोजित किशोर नाइट कार्यक्रम में शामिल होंगी। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संस्कृति व चिकित्सा शिक्षा विभाग की मंत्री डॉ. साधौ 4 अगस्त को दोपहर 12 से मण्डलेश्वर जिला खरगोन से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे मूंदी व अपरान्ह 4 बजे संत सिंगाजी समाधि पहुंचेंगी। इसके बाद वहां से खण्डवा के लिए प्रस्थान करेंगी तथा सायं 5 बजे खण्डवा आयेंगी एवं जनप्रतिनिधियों से सर्किट हाउस में भेंट करेंगी। संस्कृति व चिकित्सा शिक्षा विभाग की मंत्री डॉ. साधौ यात्री 8 बजे खण्डवा स्थित पुरानी मण्डी में स्व. किशोर कुमार के जन्म दिवस पर आयोजित किशोर नाइट कार्यक्रम में शामिल होंगी।

No comments:

Post a Comment