AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 12 July 2019

रोजगार की जानकारी के लिए तैयार हुआ ‘‘जॉब्स इन एमपी‘‘ पोर्टल

रोजगार की जानकारी के लिए तैयार हुआ ‘‘जॉब्स इन एमपी‘‘ पोर्टल

खण्डवा 12 जुलाई, 2019 - प्रदेश के युवाओं को एमएसएमई इकाईयों में रोजगार के अवसरों की जानकारी के लिये पद रिक्त होने पर आवेदन की सुविधा के लिये एमएसएमई  विभाग द्वारा ‘‘जॉब्स इन एमपी‘‘ नामक पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य रोजगार के इच्छुक युवाओं एवं रोजगार प्रदान करने वाली औद्योगिक इकाईयों के मध्य संवाद स्थापित करना है, ताकि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो सकें। पोर्टल पर शिक्षित बेरोजगार युवा निर्धारित प्रपत्र अनुसार स्वयं का विवरण दर्ज करते हुए पंजीकरण कर सकते हैं, ताकि पोर्टल के माध्यम से उनके विवरण का अवलोकन जॉब प्रदाता औद्योगिक इकाईयॉ कर सकें। ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवा, जो रोजगार के इच्छुक हैं, वे इस पोर्टल पर स्वयं का विवरण दर्ज करते हुए पंजीकरण करायें। साथ ही औद्योगिक इकाईयों से भी यह अपेक्षा है, कि वे अपनी आवश्यकता के अनुरूप रोजगार प्रदान करने बाबत अपना पंजीयन करायें, ताकि पोर्टल के माध्यम से शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त हो सके।

No comments:

Post a Comment