AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 12 July 2019

वेतन पुनरीक्षण संबंधी विकल्प प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

वेतन पुनरीक्षण संबंधी विकल्प प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 

खण्डवा 12 जुलाई, 2019 - मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अन्तर्गत वेतन निर्धारण संबंधी संशोधितध्नवीन विकल्प प्रस्तुत करने की तिथि वित विभाग द्वारा 31 जुलाई 2019 निर्धारित की गई है । मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अन्तर्गत वेतन निर्धारण संबंधी जारी निर्देशों मे विकल्प प्रस्तुत करने की समय सीमा एक माह निर्धारित की गई थी और शासकीय सेवक द्वारा एक बार दिया गया विकल्प अंतिम होना निर्धारित था। शासन के संज्ञान में आया है कि कतिपय शासकीय सेवकों द्वारा उर्पयुक्त विकल्प तत्समय नही दिया जा सकने अथवा दिए गए विकल्प के अनुसार आई.एफएम.आईएस मॉड्यूल में पविष्टी में त्रुटि हो जाने के परिणाम स्वरूप शासकीय सेवक को वेतन में निरन्तर दीर्घकालिक हानि की स्थिति बनी है। शासन द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए निर्णय लिया गया है कि अब  शासकीय सेवक  पूर्व में दिए विकल्प को संशोधित या नवीन  विकल्प 31 जुलाई 2019 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment