AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 4 June 2019

विभागीय योजनाओं का अल्पकालीन व दीर्घकालीन एक्शन प्लान तैयार करें - कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल

विभागीय योजनाओं का अल्पकालीन व दीर्घकालीन एक्शन प्लान तैयार करें - कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल 

खण्डवा 4 जून, 2019 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए कि वे अपनी विभागीय योजनाओं में शासन द्वारा दिए गए लक्ष्यों का प्राप्त करने के लिए व्यवस्थित कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में अल्पकालीन, मध्यमकालीन व दीर्घकालीन एक्शन प्लान तैयार कर उस पर क्रियान्वयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में सभी जिला अधिकारी इस तरह के एक्शन प्लान प्रस्तुत करें। सभी विभागों के जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक में कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने कहा कि विभिन्न योजनाओं में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य समय सीमा में प्राप्त करें। 
बैठक मंे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नागेन्द्र ने बताया कि जिले में नदी पुर्नजीवन अभियान के तहत कावेरी एवं रूपारेल नदियों के पुर्नजीवन के लिए तेजी से कार्य चल रहा है। वर्षा से पूर्व नदी पुर्नजीवन व जल संरक्षण के सभी कार्य पूर्ण कर लिए जायेंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नागेन्द्र ने बताया कि गत 2 माह में जिले में 300 पोखर तालाबों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वसहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीणों को रेशम उत्पादन, कड़कनाथ पालन, लाख उत्पादन जैसी गतिविधियों में रोजगार दिया जा रहा है। 

No comments:

Post a Comment