ईद-उल-फितर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त
खण्डवा 4 जून, 2019 - ईद-उल-फितर पर्व पर खण्डवा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश अनुसार डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री रविश श्रीवास्तव की ड्यूटी कहारवाडी मस्जिद, बुधवारा मस्जिद क्षेत्र में लगाई गई है। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे की ड्यूटी ईदगाह व इमलीपुरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था के लिए लगाई गई है। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर श्री अशोक जाधव की ड्यूटी खड़कपुरा मस्जिद क्षेत्र में, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी की ड्यूटी बुलन्द शहीद घासपुरा मस्जिद व घासपुरा नई मस्जिद क्षेत्र में, तहसीलदार श्री प्रताप कुमार अगास्या की ड्यूटी थाना मोघट क्षेत्र में, नायब तहसीलदार श्री विजय कुमार सैनानी की ड्यूटी थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में तथा नायब तहसीलदार श्री रामलाल पगारे की ड्यूटी थाना पदम नगर क्षेत्र में लगाई गई है। इन कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी 5 से 6 जून की अवधि के लिए लगाई गई है। इसके अलावा खण्डवा, पंधाना, हरसूद व पुनासा के अनुविभागीय दण्डाधिकारी को अपने अपने अनुविभाग क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।
No comments:
Post a Comment