Tuesday, 18 June 2019

फसल ऋण माफी योजना के निराकरण हेतु जिला व अनुभाग स्तर पर समिति गठित

फसल ऋण माफी योजना के निराकरण हेतु जिला व अनुभाग स्तर पर समिति गठित

खण्डवा 18 जून, 2019 - जिले में जय किसान फसल ऋण माफी योजना अंतर्गत किसानों को ऋण माफी की प्रक्रिया में आ रही समस्याओं से संबंधित अपील प्रस्तुत किए जाने के संबंध में जिला स्तरीय एवं अनुभाग स्तरीय अपील समिति का गठन किया गया है। जारी आदेश में जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष कलेक्टर जिला खण्डवा होंगे। समिति में सदस्य के रूप में उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, उप पंजीयक, सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं , लीड बैंक मैनेजर रहेंगे। 
इसी तरह अनुभाग स्तर पर गठित समिति में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अध्यक्ष रहेंगे। समिति में सदस्य के रूप में संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास रहेंगे। इसके अलावा अनुभाग खण्डवा के लिए अंकेक्षण अधिकारी श्री एस.एस. मण्डलोई, हरसूद अनुभाग के लिए सहकारिता निरीक्षक श्री आर.एन. विश्नोई, पंधाना अनुभाग के लिए वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक श्री एम.एस. दांगी एवं पुनासा अनुभाग के लिए वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक श्री जी.एम. वर्मा को समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

No comments:

Post a Comment