लोकसभा निर्वाचन के प्रत्याशी श्री रूकुम शाह के विरूद्ध होगी एफआईआर दर्ज
खण्डवा 18 जून, 2019 - लोकसभा निर्वाचन-2019 में खण्डवा संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी श्री रूकुम शाह द्वारा अपने निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर का निरीक्षण निर्वाचन अवधि के दौरान एक भी बार न कराने के कारण उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने दिए है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक खण्डवा को पत्र लिखकर श्री रूकुम शाह के द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 171 (झ) का उल्लंघन किए जाने के कारण उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि पूरी निर्वाचन अवधि में प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्वाचन व्यय शाखा में निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर का 3 बार निरीक्षण करवाना होता है। श्री रूकुम शाह को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन उनके द्वारा एक भी बार अपने निर्वाचन व्यय का निरीक्षण व्यय शाखा में नही करवाया गया।
No comments:
Post a Comment