AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 13 May 2019

पंधाना का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रैंकिंग में प्रथम

पंधाना का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रैंकिंग में प्रथम 

खण्डवा 13 मई, 2019 -  नेशनल क्वॉलिटी एंशोरेंस स्टेंडर्ड की चैक लिस्ट के अनुसार स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के मामले में सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों की रैकिंग की जाती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि जारी रैकिंग के अनुसार प्रथम स्थान पर पंधाना का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रहा है। जबकि किल्लौद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को द्वितीय रैकिंग, हरसूद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को तृतीय, छैगांवमाखन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को चतुर्थ, मूंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को पांचवी, पुनासा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को छठवी, खालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सातवी रैकिंग प्राप्त हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान द्वारा बताया गया किं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर मार्च में 86 और अप्रैल माह में 93 प्रतिशत, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचगोहन मार्च में 67 और अप्रैल में 69, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरूड़ मार्च में 54 अप्रैल में 63, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपलौद मार्च में 54 अप्रैल में 59, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घटाखेड़ी़ मार्च में 46 अप्रैल में 55, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीेड़ मार्च में 44 अप्रैल में 49, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जामकोटा मार्च में 32 अप्रैल में 44, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरनी मार्च में 41 अप्रैल में 43 प्रतिशत रहा। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नियमित रूप से सुधार किया जा रहा है।
इसी प्रकार उपस्वास्थ्य केन्द्र डिलेवरी पाईंट की चैक लिस्ट अनुसार रैंकिंग की गई जिसमें खेड़ी उपस्वास्थ्य केन्द्र में मार्च में 77 से बढ़कर अप्रैल माह में 82 प्रतिशत हो गया, उपस्वास्थ्य केन्द्र बोरीसराय मार्च में 69 और अप्रैल माह में 81, उपस्वास्थ्य केन्द्र कालमुखी मार्च में 76 और अप्रैल में 80, उपस्वास्थ्य केन्द्र पटाजन मार्च में 74 और अप्रैल माह में 79, उपस्वास्थ्य केन्द्र दावनिया मार्च में 67 और अप्रैल माह में 77, उपस्वास्थ्य केन्द्र अहमदपुर मार्च में 70 और अप्रैल माह में 76, उपस्वास्थ्य केन्द्र जसवाड़ी मार्च में 51 और अप्रैल माह में 75, उपस्वास्थ्य केन्द्र कोलगावं मार्च में 49 और अप्रैल माह में 75, उपस्वास्थ्य केन्द्र सालई मार्च में 64 और अप्रैल माह में 72, उपस्वास्थ्य केन्द्र गोलखेड़ा मार्च में 58 और अप्रैल माह में 67, उपस्वास्थ्य केन्द्र लखनपुरबंदी मार्च में 66 और अप्रैल माह में 67, उपस्वास्थ्य केन्द्र चुनाखाल मार्च में 53 और अप्रैल माह में 59, उपस्वास्थ्य केन्द्र सराय मार्च में 41 और अप्रैल माह में 58, उपस्वास्थ्य केन्द्र दोगालिया अप्रैल माह में 70, उपस्वास्थ्य केन्द्र पाडल्या अप्रैल माह में 69, उपस्वास्थ्य केन्द्र झिंझरी अप्रैल में 53, उपस्वास्थ्य केन्द्र झिरपा अप्रैल में 50, उपस्वास्थ्य केन्द्र सुन्दरदेव अप्रैल में 41 प्रतिशत रैंकिंग की गई।

No comments:

Post a Comment