AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 13 May 2019

सभी मतदान केन्द्रों पर कूलर की व्यवस्था की जाये - कलेक्टर श्री गढ़पाले

सभी मतदान केन्द्रों पर कूलर की व्यवस्था की जाये - कलेक्टर श्री गढ़पाले 

खण्डवा 13 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए आगामी 19 मई को मतदान सम्पन्न होगा। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान के दिन सभी मतदान केन्द्रों पर पंखे व कूलर की व्यवस्था रखे, ताकि मतदान दल व मतदाता परेशान न हो। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित निर्वाचन संबंधी नोडल अधिकारियों की बैठक में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर कूलर की व्यवस्था जनपद के सीईओ सुनिश्चित करेंगे, जबकि शहरी क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर कूलर की व्यवस्था  नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, हरसूद एसडीएम श्री पार्थ जायसवाल भी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि मतदान दलों के 18 मई को रवाना होने के बाद से मतदान सम्पन्न होने के बाद तक चिकित्सा अधिकारियों व पैरामेडिकल स्टाॅफ की उपस्थिति उनके मुख्यालय पर सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने आरटीओ श्री जगदीश बिल्लौरे को निर्देश दिए कि मतदान दलों के परिवहन में लगे वाहनों की फिटनेस पहले अच्छी तरह चैक कर लें, उसके बाद ही वाहनों को मतदान दलों को लेकर रवाना करने की व्यवस्था करंे। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि ईव्हीएम ले जाने सभी वाहनों पर जीपीएस 16 मई तक हरहाल में लग जाने चाहिए। उन्होंने श्री बिल्लौरे को निर्देश दिए कि दूरस्थ व पहुंचविहीन क्षेत्रों में कुछ वाहन अतिरिक्त रूप से रखे, ताकि मतदान दल या किसी सेक्टर अधिकारी के वाहन खराब होने की स्थिति में उसे बदला जा सके। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में लगे निजी वाहनों के ड्राइवर्स व निर्वाचन कार्य में संलग्न वीडियोग्राफर्स भी अपनी ड्यूटी के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, इसके लिए उन्हें निर्वाचन कत्र्तव्य प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए जायें।  
शहरी क्षेत्रों में वर्षा से पूर्व नालों की सफाई करायें
     कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में नगर निगम आयुक्त व अन्य नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी आवासीय क्षेत्र में वर्षा के मौसम में जल भराव की स्थिति उत्पन्न होने से नागरिकों को परेशानी होती है। अतः सभी शहरों के नालों की सफाई का कार्य वर्षा से पहले पूर्ण कर लें, ताकि वर्षा के दौरान नागरिकों को असुविधा न हो। 
चना खरीदी के समय किसानों का रिकार्ड चेक करें
           कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में निर्देश दिए कि समर्थन मूल्य पर चना खरीदी के दौरान आने वाले किसानों की भू अधिकार ऋण पुस्तिका व उनके द्वारा बोये गए रकबे की जानकारी से पुष्टि कर लें कि जो चना वह लाया है वह उसी का है। उन्होंने बैठक में कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि समर्थन मूल्य पर सिर्फ किसान का ही चना खरीदा जाये कोई व्यापारी समर्थन मूल्य की सुविधा का लाभ न उठाये। 

No comments:

Post a Comment