Thursday, 9 May 2019

ईव्हीएम व वीवीपैट मशीनों की सीलिंग व कमीशनिंग का कार्य आज से

ईव्हीएम व वीवीपैट मशीनों की सीलिंग व कमीशनिंग का कार्य आज से 

खण्डवा 9 मई, 2019 -  लोकसभा निर्वाचन के लिए प्रयुक्त होने वाली ईव्हीएम तथा वीवीपैट मशीन की सीलिंग व कमीशनिंग तथा मतदान पूर्व सामग्री वितरण एवं मतदान पश्चात सामग्री संग्रहण के समय स्ट्रांग रूम खोलने व सीलबंद करने के समय अभ्यार्थियों तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने के लिए सूचित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि द्वितीय रेण्डमाइजेशन के बाद ईव्हीएम व वीवीपैट मशीनों की सीलिंग तथा कमीशनिंग की कार्यवाही 10 मई को प्रातः 9 बजे से कार्य समाप्ति तक सम्पन्न होगी। साथ ही मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिए ईव्हीएम का स्ट्रांग रूम 18 मई को प्रातः 6 बजे खोला जायेगा। इसके बाद मतदान पश्चात सामग्री संग्रहण के लिए 19 मई की रात्रि में सभी मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम व वीवीपैट जमा होने के बाद उन्हें स्ट्रांग रूम में रखकर सील किया जायेगा। इसके अलावा 19 मई को रात्रि में सभी मतदान केन्द्रों की मतदान सामग्री जमा होने के पश्चात सी एव डी केटेगरी की ईव्हीएम को क्रमशः रिपेयर रूम व वेयर हाउस में रखने के बाद सीलबंद करने की कार्यवाही की जायेगी। इन सभी कार्यवाहियों के दौरान लोकसभा निर्वाचन के अभ्यार्थियों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। 

No comments:

Post a Comment