Thursday, 9 May 2019

मतदान के अगले दिन अभिलेखों की होगी संवीक्षा

मतदान के अगले दिन अभिलेखों की होगी संवीक्षा

खण्डवा 9 मई, 2019 -  लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले के मांधाता, खण्डवा व पंधाना क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर आगामी 19 मई को मतदान सम्पन्न होगा। मतदान के अगले दिन मतदान से संबंधित अभिलेखों की संवीक्षा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों के साथ साथ राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व अभ्यार्थियों की उपस्थिति में की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने लोकसभा निर्वाचन के सभी अभ्यार्थियों तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से डाइट स्थित स्ट्रांग रूम परिसर में 20 मई को प्रातः 11 बजे से सम्पन्न होने वाली संवीक्षा के दौरान उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। 

No comments:

Post a Comment