Thursday, 9 May 2019

लापता मूक बधिर महिला की एक वर्ष बाद हुई घर वापसी

लापता मूक बधिर महिला की एक वर्ष बाद हुई घर वापसी 

खण्डवा 9 मई, 2019 - गत वर्ष 9 अप्रैल को डायल 100 द्वारा एक मूक बधिर महिला को स्वाधारगृह पहुंचाया गया था। महिला के परिवारजनों को खोजने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन सारे प्रयास विफल रहे। गत 2 मई 2019 को स्वाधारगृह के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंशुबाला मसीह ने इस मूक बधिर महिला के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा महिला का फोटो व उसके संबंध में प्राप्त जानकारी इंदौर, उज्जैन व भोपाल संभाग के वॉटसअप ग्रुप में प्रसारित की गई, इससे अगले ही दिन विदिशा जिले की ग्राम पंचायत पिपरिया के ग्राम आमखेड़ासूखा के पुजारी का फोन आया, जिसने बताया कि यह महिला उनके गांव की है। पुजारी के माध्यम से महिला के परिजनों से फोन पर सम्पर्क किया गया। महिला के सत्यापन के लिए वॉटसअप पर ही आधार कार्ड मंगाया। महिला के पिता का नाम टीकाराम मीणा है पहचान सत्यापित होने पर महिला के मायके व ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों को बुलाया गया। महिला के पिता श्री टीकाराम ने बताया कि वह गत 1 वर्ष वे अपनी इस बेटी को खोज रहे थे। उन्होंने जीआरपी थाना भोपाल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मूक बधिर महिला भी अपने परिवार से मिलकर बहुत खुश हुई और खुशी खुशी अपने पिता के साथ गुरूवार को अपने घर चली गई। 

No comments:

Post a Comment