Sunday, 5 May 2019

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने रोशनी, झिंझरी सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने रोशनी, झिंझरी सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण



खण्डवा 5 मई, 2019 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने हरसूद विधानसभा क्षेत्र में मतदान से एक दिवस पूर्व हरसूद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने झिंझरी, पटाजन, बागड़ा व रोशनी के मतदान केन्द्रों को देखा तथा वहां तैनात पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों से मतदान की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने भ्रमण के दौरान ग्राम बागड़ा के निकट सड़क दुर्घटना में घायल दो यात्रियों को शासकीय वाहन से निकटतम उप स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाकर उनके उपचार की व्यवस्था कराई। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने हरसूद के नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा कम्यूनिकेशन टीम में तैनात महिला कर्मचारियों से चर्चा की और उन्हें निर्देश दिए कि मतदान के दिन पूरी तरह सजग रहकर प्राप्त हर संदेश को संबंधित अधिकारी तक तत्काल पहुचाएं। उन्होंने खालवा के शासकीय अस्पताल में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री पार्थ जायसवाल भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment