Sunday, 5 May 2019

4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, अनुपस्थित अधिकारी होंगे निलंबित

4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, अनुपस्थित अधिकारी होंगे निलंबित

खण्डवा 5 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। निर्वाचन के दौरान रोशनी में ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद वहां डॉक्टर अनुपस्थित मिले। उनके विरूद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने दिए है। उन्होंने डॉक्टरों की क्षेत्र में अनुपस्थिति के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के विरूद्ध भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए है कि जिन शासकीय चिकित्सकों की हरसूद विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी लगाई गई है, यदि वे ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाते है तो उनके निलंबन के प्रस्ताव तैयार किए जाये। इसके अलावा हरसूद विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त उपयंत्री लोक निर्माण विभाग श्री अरूण ठाकुर, महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क योजना श्री राजेन्द्र पंवार तथा शेडो एरिया में विशेष अधिकारी के रूप में नियुक्त पीआईयू के परियोजना यंत्री श्री इंद्रजीत पाटीदार द्वारा अपने क्षेत्र का भ्रमण न करने तथा कोई भी सूचना नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध न कराने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के कॉल अटेंड न करने पर कलेक्टर श्री गढ़पाले ने इन तीनों अधिकारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। 

No comments:

Post a Comment