चुनाव ड्यूटी से लापरवाही पर मतदान कर्मी निलंबित, एक की वेतन वृद्धि रोकी
खण्डवा 5 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र में 6 मई को मतदान सम्पन्न होगा। इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित डाइट परिसर से आज सुबह मतदान दल रवाना हुए। मतदान सामग्री वितरण स्थल पर ड्यूटी से अनुपस्थित मतदान अधिकारी श्री योगेश बिड़ला ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले द्वारा निलंबित करने के आदेश जारी किए गए। एक अन्य मतदान अधिकारी क्रमांक-3 श्री रूपेश नीलगड़े सहायक ग्रेड-3 भूमि संरक्षण कार्यालय खण्डवा शराब के नशे में ड्यूटी पर उपस्थित हुए उनका मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें भी निलंबित करने के आदेश जारी किए तथा उनके स्थान पर तत्काल रिजर्व अधिकारियों को मतदान दल के साथ रवाना किया गया। इसके अलावा श्री स्वतंत्र शर्मा, सहायक ग्रेड-3 जनपद पंचायत बलड़ी के अनुपस्थित रहने पर उनकी एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश भी जारी किए गए है।
No comments:
Post a Comment