Thursday, 11 April 2019

ग्रामीण क्षेत्र में वीवीपैट प्रदर्शन,मतदान की शपथ और जागरूकता रैली आयोजित

ग्रामीण क्षेत्र में वीवीपैट प्रदर्शन,मतदान की शपथ और जागरूकता रैली आयोजित


खण्डवा 11 अप्रैल, 2019 - जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ईव्हीएम तथा वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को इन दोनों मशीनों की संचालन प्रक्रिया के बारे में समझाया जा रहा है तथा उन्हें मतदान की शपथ दिलाकर लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदान की अपील की जा रही है। इसी क्रम गुरूवार को छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम टिटगांव व ग्राम पंचायत अजंटी में ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को मशीन संचालन के बारे में बताया और उनसे मतदान की अपील की गई। 
इसके अलावा ग्राम मोहन्याखेड़ा, भोडंवा, तलवड़िया एवं खालवा ब्लाक के ग्राम झारीखेड़ा में ग्रामीणों को लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने संबंधी शपथ दिलाई। साथ ही दोंदवाड़ा के मतदान केन्द्र क्रमांक 64 के आंगनवाड़ी केन्द्र में महिला मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया और मतदान करने की शपथ दिलाई। इसी तरह खड़की ग्राम एवं पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फूलगांव में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाल कर लोगों को आगामी 19 मई को होने वाले मतदान दिवस पर मतदान करने की अपील की गई। रैली में निमाड़ी में ‘‘सबई काम छोड़ी दीजो, सबसी पयल वोट दीजो‘‘ नारे लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। 

No comments:

Post a Comment