Thursday, 11 April 2019

आरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा 2 हजार रू. का ईनाम

आरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा 2 हजार रू. का ईनाम 

खण्डवा 11 अप्रैल, 2019 - पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने थाना हरसूद के पंजीबद्ध प्रकरणों के संदेही आरोपी रमेश पिता मुल्लु निवासी ग्राम खेड़ी पर 2 हजार रूपये का ईनाम देने की उद्घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो इस आरोपी को गिरफ्तार करायेगा या ऐसी सूचना देगा, जिससे ये आरोपी गिरफ्तार हो सके उसे यह पुरूस्कार दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा। ईनाम देने के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक खण्डवा का रहेगा। आरोपी के संबंध में कोई भी व्यक्ति, पुलिस कन्ट्रोल रूम खण्डवा के दूरभाष क्रमांक 0733-2222690, एसडीओपी हरसूद के दूरभाष क्रमांक 07327-272440 व थाना प्रभारी हरसूद के मोबाइल नम्बर 9479994721 पर सूचना दे सकता है।

No comments:

Post a Comment